بِسْمِ اللهِ الرَّحْمنِ الرَّحِيْم
اَلْحَمْدُ لِلّهِ رَبِّ الْعَالَمِيْن،وَالصَّلاۃ وَالسَّلامُ عَلَی النَّبِیِّ الْکَرِيم وَعَلیٰ آله وَاَصْحَابه اَجْمَعِيْن۔
दीनी मालूमात पर मुशतमिल 250 सवालात व जवाबात
1) खाने से पहले क्या कहना चाहिए?
जवाब: बिस्मिल्लह..............
2) खाने के बाद क्या कहना चाहिए?
जवाब: अलहमदु लिल्लाह.........
3) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का नाम लिखने या सुनने पर हमें क्या कहना चाहिए?
जवाब: सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम
4) नबी या रसूल का नाम लिखने या सुनने पर हमें क्या कहना चाहिए?
जवाब: अलैहिस सलाम
5) किसी सहाबी का नाम लिखने या पढ़ने या सुनने पर हमें क्या कहना चाहिए?
जवाब: रज़ियल्लाहु अन्हु
6) दुनिया के सबसे आखरी नबी और रसूल का नाम क्या है?
जवाब: हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम
7) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के वालिद का नाम क्या है?
जवाब: आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के वालिद का नाम अब्दुल्लाह है।
8) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की वालिदा का नाम क्या है?
जवाब: आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की वालिदा का नाम आमिना है।
9) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के दादा का नाम क्या है?
जवाब: आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के दादा का नाम अब्दुल मुत्तलिब है।
10) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम कहां पैदा हुए?
जवाब: आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम मक्का में पैदा हुए।
11) जब आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की वालिदा का इंतिकाल हुआ तो आप की उम्र कितनी थी?
जवाब: आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की उम्र 6 साल की थी।
12) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम कहां मदफून हैं?
जवाब: मदीना में।
13) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर पहली वही कहां नाज़िल हुई?
जवाब: गारे हिरा में।
14) जब पहली मरतबा वही नाज़िल हुई तो आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की उम्र कितनी थी?
जवाब: आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की उम्र 40 साल थी।
15) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के चचा का नाम बताइये जो आपके रिज़ाई भाई भी थे?
जवाब: हज़रत हमज़ा रज़ियल्लाहु अन्हु।
16) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के दो चचा का नाम बताइये जो इस्लाम लाए थे?
जवाब: हज़रत हमज़ा और हज़रत अब्बास रज़ियल्लाहु अन्हुमा।
17) हज़रत खदीजा रज़ियल्लाहु अन्हा से शादी के वक़्त आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की उम्र कितनी थी?
जवाब: 25 साल।
18) शादी के वक़्त हज़रत खदीजा रज़ियल्लाहु अन्हु हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से कितने साल बड़ी थीं?
जवाब: हज़रत खदीजा हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से 15 साल बड़ी थीं।
19) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पहली बीवी का नाम बताइये?
जवाब: हज़रत खदीजा रज़ियल्लाहु अन्हा।
20) बीबी हलीमा सादिया कौन थीं?
जवाब: हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को दूध पिलाने वाली दाया।
21) हिजरत के मौक़े पर हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने किस गार में पनाह ली?
जवाब: गारे सौर में।
22) सूरज, चांद, सितारे और ज़मीन व आसमान किसने बनाए?
जवाब: अल्लाह तआला ने।
23) रमज़ान में अज़ाने फजर से पहले जो खाते पीते हैं उसे क्या कहते हैं?
जवाब: सेहरी।
24) रमज़ान में गुरूबे आफताब के बाद जो खाते पीते हैं उसे क्या कहते हैं?
जवाब: इफतार।
25) तुलूए फजर से गुरूबे आफताब तक खाने, पीने वगैरह से रूकने को क्या कहते हैं?
जवाब: रोज़ा।
26) जो क़ुरान करीम को मुकम्मल हिफ्ज़ कर लेता है उसे क्या कहते हें?
जवाब: हाफिजे क़ुरान।
27) कौन से महीने में आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश हुई?
जवाब: रबीउल अव्वल के महीने में।
28) कौन से महीने में आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की वफात हुई?
जवाब: रबीउल अव्वल के महीने में।
29) हमारे नबी अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का सबसे बड़ा मोजज़ा क्या है?
जवाब: क़ुरान करीम।
30) जन्नत के कितने दरवाजे हैं?
जवाब: आठ।
31) जहन्नम के कितने दरवाजे हैं?
जवाब: सात।
32) जन्नत के दारोगा का नाम क्या है?
जवाब: रिज़वान।
33) जहन्नम के दारोगा का नाम क्या है?
जवाब: मालिक।
34) क़ुरान करीम में सबसे ज़्यादा किस हुकुम की ताकीद आई है?
जवाब: नमाज़।
35) गारे हिरा और गारे सौर कहां वाक़े हैं?
जवाब: मक्का में।
36) किस सूरत को सबए मसानी भी कहा जाता है?
जवाब: सूरह फातिहा।
37) आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश किस सन ईसवी में हुई थी?
जवाब: आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश 571 ईसवी में हुई थी।
38) मुहरे नुबूवत हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जिस्म के किस हिस्से में थी?
जवाब: दो कंधों के दरमियान।
39) अगर कोई हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को न माने तो वह कैसा है?
जवाब: जो हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को न माने वह काफिर है।
40) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने अम्बिया की इमामत कहां की थी?
जवाब: बैतुल मुक़द्दस (मस्जिदे अक़्सा में)।
41) हज़रत आदम अलैहिस सलाम को अल्लाह तआला ने किस चीज़ से पैदा किया?
जवाब: मिट्टी से।
42) इस दुनिया और सारी कायनात का खालिक़ और मालिक कौन है?
जवाब: अल्लाह तआला।
43) बड़े (मर्दों) में से सबसे पहले इस्लाम क़बूल करने वाले का नाम बताइये?
जवाब: हज़रत अबू बकर रज़ियल्लाहु अन्हु।
44) बच्चों में सबसे पहले इस्लाम क़बूल करने वाले का नाम बताइये?
जवाब: हज़रत अली रज़ियल्लाहु अन्हु।
45) औरतों में सबसे पहले इस्लाम क़बूल करनी वाली औरत का नाम बताइये?
जवाब: हज़रत खदीजा रज़ियल्लाहु अन्हा।
46) हज़रत खदीजा रज़ियल्लाहु अन्हा की वफात के वक़्त हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की उम्र कितनी थी?
जवाब: 50 साल।
47) खाना किस हाथ से खाना चाहिए?
जवाब: दायें हाथ से।
48) किस माह के रोज़े रखना फर्ज़ है?
जवाब: माहे रमज़ान के।
49) ईदुल फितर की नमाज़ किस तारीख को पढ़ी जाती है?
जवाब: एक शौव्वाल को।
50) ईदुल अज़हा की नमाज़ किस तारीख को पढ़ी जाती है?
जवाब: दस ज़िलहिज्जा को।
51) अरफात के मैदान में हाजी कब जमा होते हैं?
जवाब 9 ज़िलहिज्जा को।
52) जानवरों की क़ुर्बानी कब की जाती है, ईदुल फितर या ईदुल अज़हा के मौक़े पर?
जवाब: ईदुल अज़हा के मौक़े पर।
53) हफ्ता के किन दिनों नफली रोज़े रखने की खुसूसी फज़ीलत है?
जवाब: सोमवार और जुमेरात।
54) शव्वाल के महीने में कितने रोज़े रखने की खुसूसी फज़ीलत है?
जवाब: 6 रोज़े।
55) इस्लाम की सबसे पहली मस्जिद का नाम बताइये?
जवाब: मस्जिदे कुबा।
56) दुनिया की सबसे पहली मस्जिद का नाम बताइये?
जवाब: मस्जिदे हराम।
57) मस्जिदे हराम में नमाज़ पढ़ने का सवाब कितनी नमाजों का है?
जवाब: एक लाख।
58) दुनिया की दूसरी मस्जिद का नाम बताइये?
जवाब: मस्जिदे अक़्सा (कबिला अव्वल)
59) मुंकर नकीर कौन हैं?
जवाब: मुर्दों से कब्र में सवाल करने वाले फरिश्ते।
60) हज़रत जिबरईल अलैहिस सलाम की ज़िम्मेदारी बयान कीजिए?
जवाब: अल्लाह तआला के हुकुम से वही नाज़िल करना।
61) हज़रत इसराफील अलैहिस सलाम की क्या ज़िम्मेदारी है?
जवाब: सूर फूंकना (क़यामत के दिन सूर फूकेंगे)।
62) हज़रत इज़राइल अलैहिस सलाम की क्या ज़िम्मेदारी है?
जवाब: रूह कब्ज़ करना (मौत के वक़्त रूह कब्ज़ करते हैं)।
63) रूहुल्लाह किस नबी को कहा जाता है?
जवाब: हज़रत ईसा अलैहिस सलाम को।
64) कलीमुल्लाह किस नबी को कहा जाता है?
जवाब: हज़रत मूसा अलैहिस सलाम को।
65) ज़बीहुल्लाह किस नबी को कहा जाता है?
जवाब: हज़रत इसमाईल अलैहिस सलाम को।
66) खलीलुल्लह किस नबी को कहा जाता है?
जवाब: हज़रत इब्राहीम अलैहिस सलाम को।
67) रूहुल अमीन कौन हैं?
जवाब: हज़रत जिबरईल अलैहिस सलाम।
68) मदीना का पुराना नाम क्या है?
जवाब: यसरिब।
69) मस्जिदे अक़्सा कहां वाक़े है?
जवाब: बैतुल मुक़द्दस में।
70) मुसलमानों का क़िबला कहां है?
जवाब: मक्का में।
71) मुसलमानों का क़िबला अव्वल किसके कब्ज़े में है?
जवाब: यहूदियों के कब्जा में है (मस्जिदे अक़्सा)।
72) अबू जहल को किसने क़त्ल किया था?
जवाब: मआज़ और मुऔव्वज़ (दो नौ उम्र लड़कों) ने।
73) तुम्हारे मज़हब का क्या नाम है?
जवाब: इस्लाम।
74) क़ुरान करीम का दिल किस सूरह को कहा जाता है?
जवाब: सूरह यासीन को।
75) दिन रात में कितने वक़्त की नमाज़ फर्ज़ है?
जवाब: पांच वक़्त की।
76) पांच फर्ज़ नमाज़ों के नाम बताइये?
जवाब: फजर, जुहर, असर, मगरिब और इशा।
77) पांच फर्ज़ नमाज़ों में फर्ज़ रिकातों की कुल तादाद कितनी है?
जवाब: 17 रिकात।
78) नमाज़े फजर में कितनी रिकात फर्ज़ हैं?
जवाब: 2 रिकात।
79) नमाज़े जुहर में कितनी रिकात फर्ज़ हैं?
जवाब: 4 रिकात।
80) नमाज़े असर में कितनी रिकात फर्ज़ हैं?
जवाब: 4 रिकात।
81) नमाज़े मगरिब में कितनी रिकात फर्ज़ हैं?
जवाब: 3 रिकात।
82) नमाज़े इशा में कितनी रिकात फर्ज़ हैं?
जवाब: 4 रिकात।
83) दिन रात में कितनी रिकात सुन्नते मुअक्कदा हैं?
जवाब: 12 रिकात।
84) उस नबी का नाम बताइये जिन्हें मछली ने निगल लिया था?
जवाब: हज़रत यूनुस अलैहिस सलाम।
85) उस सहाबी का नाम बताइये जिनका नाम क़ुरान करीम में आया है?
जवाब: हज़रत जैद रज़ियल्लाहु अन्हु।
86) तुम्हें किस ने पैदा किया?
जवाब: हमें अल्लाह तआला ने पैदा किया।
87) जो लोग खुदा को नहीं मानते उन्हें क्या कहते हैं?
जवाब: उन्हें काफिर कहते हैं।
88) हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम कौन थे?
जवाब: अल्लाह तआला के बन्दे और उसके रसूल थे।
89) 12 रिकात सुन्नते मुअक्कदा की तफसील बयान कीजिए?
जवाब: 2 फजर से पहले, 4 ज़ुहर से पहले, 2 ज़ुहर के बाद, 2 मगरिब के बाद और 2 इशा के बाद।
90) हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम तमाम उम्र कहां रहे?
जवाब: तक़रीबन 53 साल की उम्र तक अपने शहर मक्का में और तक़रीबन 10 साल मदीना में रहे।
91) कितने दिनों में पूरा क़ुरान नाज़िल हुआ?
जवाब 23 साल में।
92) जो शख्स अज़ान देता है उसे क्या कहते हैं?
जवाब उसे मुअज़्ज़िन कहते हैं।
93) जो शख्स मस्जिद में नमाज़ पढ़ाता है उसे क्या कहते हैं?
जवाब: उसे इमाम कहते हैं।
94) इस्लाम की बुनिया कितनी चीजों पर है?
जवाब: इस्लाम की बुनियाद पांच चीजों पर है।
95) इस्लाम के अरकान के नाम बताइये?
जवाब: ईमान, नमाज़, रोजा, ज़कात और हज।
96) नमाज़ कब फर्ज़ हुई?
जवाब: वाक़्या मेराज के मौका पर मक्की ज़िन्दगी में।
97) रोज़ा कब फर्ज़ हुआ?
जवाब: सन 2 हिजरी में।
98) जकात कब फर्ज़ हुई?
जवाब: सन 3 हिजरी में।
99) हज किस सन में फर्ज़ हुआ?
जवाब: सन 9 हिजरी में।
100) शराब पीना कब हराम हुआ?
जवाब: सन 4 हिजरी में।
101) औरतों के लिए परदा करने का हुकुम कब हुआ?
जवाब: सन 5 हिजरी में।
102) सुलह हुदैबिया कब हुई?
जवाब: सन 6 हिजरी में।
103) मक्का कब फतह हुआ?
जवाब: सन 8 हिजरी में।
104) शैतान किस मख्लूक में से है? फरिशता या इंसान या जिन्नात?
जवाब: जिन्नात में से।
105) जिस ऊंटनी पर सवार हो कर आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने हिजरत फरमाई उसका नाम बताइये?
जवाब: उसका क़ुसवा था।
106) किरामन कातेबीन कौन हैं और उनकी क्या ज़िम्मेदारी है?
जवाब: फरिशते हैं जो इंसान के आमाल लिखते रहते हैं।
107) सबसे पहले अमिरूल मोमेनीन का खिताब किस खलीफा को दिया गया?
जवाब: हज़रत उमर बिन खत्ताब रज़ियल्लाहु अन्हु को।
108) इस्लाम में सबसे पहली शहीदा का नाम क्या है?
जवाब: हज़रत सुमैय्या रज़ियल्लाहु अन्हा।
109) आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासों के नाम बताओ जिनसे आप बहुत मोहब्बत करते थे?
जवाब: हज़रत हसन और हज़रत हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हुमा।
110) हज़रत हसन और हज़रत हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हुमा की वालिदा का नाम क्या है?
जवाब: हज़रत फातिमा रज़ियल्लाहु अन्हा।
111) अल्लाह तआला को सबसे ज़्यादा नागवार चीज़ जो कि हलाल है, क्या है?
जवाब: तलाक़।
112) क़ुरान की सबसे पहली नाज़िल होने वाली वही किस सूरह में है?
जवाब: सूरह अलक़ में।
113) उस सूरह का नाम बतायें जिसमें अबू लहब और उसकी बीवी की बुराई बयान की गई है?
जवाब: सूरह तब्बत।
114) आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने हज (हज्जतुल विदा) कब किया?
जवाब: सन 10 हिजरी में।
115) इस्लाम की पहली अहम जंग (जंगे बदर) कब हुई?
जवाब: सन 2 हिजरी में।
116) इस्लाम की दूसरी अहम जंग (जंगे उहद) कब हुई?
जवाब: सन 3 हिजरी में।
117) क़ुरान करीम में कितनी सूरतें हैं?
जवाब: 114
118) क़ुरान करीम में कितने पारे में हैं?
जवाब: 30
119) क़ुरान करीम में “बिस्मिल्लाहिर रहमानिर रहीम” कितनी बार आई है?
जवाब: 114
120) क़ुरान करीम में कितनी सूरतें “बिस्मिल्लाहिर रहमानिर रहीम” से शुरू हुई हैं?
जवाब: 113
121) कौन सी सूरह “बिस्मिल्लाह” से शुरू नहीं होती है?
जवाब: सूरह तौबा।
122) कौन सी सूरह में बिस्मिल्लाह दोबार आती है?
जवाब: सूरह नमल।
123) क़ुरान करीम में कितने बार लफ्ज़े क़ुरान दुहराया गया है?
जवाब: 70
124) क़ुरान करीम की सबसे बड़ी सूरह कौन सी है?
जवाब: सूरह बक़रह।
125) क़ुरान करीम की सबसे बड़ी आयत कौन सी सूरह में मौजूद है?
जवाब: सूरह बक़रह (आयत 282)।
126) क़ुरान करीम में सबसे अफज़ल रात कौन सी बताई गई है?
जवाब: शबे क़दर।
127) क़ुरान करीम किस माह में नाज़िल हुआ?
जवाब: रमज़ान।
128) माहे रमज़ान किस माह के बाद आता है?
जवाब: शाबान।
129) कितनी सूरतें “अलहमदु लिल्लाह” से शुरू होती हैं?
जवाब: सूरह फातिहा, सूरह ईनाम, सूरह कहफ, सूरह फातिर और सूरह सबा।
130) कितनी सूरतों के नाम एक हर्फ से हैं?
जवाब: 3, “साद” “क़ाफ” “नून”।
131) कितनी सूरतें “इन्ना” से शुरू होती है?
जवाब: सूरह फतह, सूरह नूह, सूरह क़दर और सूरह कौसर।
132) कौन सी सूरह आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के क़बीले के नाम से है?
जवाब: सुरह कुरैश।
133) कौन सी सूरह को क़ुरान शरीफ का दिल भी कहते हैं?
जवाब: सूरह यासीन।
134) कौन सी सूरह का नाम जंग के नाम पर है?
जवाब: सूरह अहज़ाब।
135) कौन सी सूरह का नाम धात के नाम पर है?
जवाब: सूरह हदीद।
136) कौन सी सूरह को उरूसुल क़ुरान कहते हैं?
जवाब: सूरह रहमान।
137) कौन सी सूरह “एक तिहाई” क़ुरान के बराबर है?
जवाब: सूरह तौहीद (इखलास)
138) कितनी सूरतें “हुरूफे मुक़त्तआत” से शुरू होती हैं?
जवाब: 29 सूरतें।
139) कौन सी सूरतों को मुऔव्वज़तैन कहते हैं?
जवाब: सूरह फलक़, सूरह नास।
140) कौन सी सूरतें “तबारकल लज़ी” से शुरू होती हैं?
जवाब: सूरह मुल्क और सूरह फुरक़ान।
141) मक्की सूरतों का दौर कितने साल का था?
जवाब: तक़रीबन 13 साल।
142) मदनी सूरतों का दौर कितने साल का था?
जवाब: तक़रीबन 10 साल।
143) क़ुरान मजीद नबी अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर एक मरतबा उतरा या थोड़ा थोड़ा?
जवाब: थोड़ा थोड़ा नाज़िल हुआ, कभी एक आयत और दो या 4 आयतें, कभी एक सूरह जैसी ज़रूरीयात होती गई उतरता गया।
144) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का आम लिबास क्या होता था?
जवाब: लुंगी, क़मीस, अमामा, टोपी और चादर।
145) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के अमामा का रंग आम तौर पर क्या होता था?
जवाब: काला या सफेद।
146) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने कितने हज और उमरह किए?
जवाब: एक हज और एक चार उमरह।
147) ज़िन्दगी में एक बार हज फर्ज़ है या हर साल?
जवाब: ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार।
148) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की वफात के बाद मुसलमानों का खलीफा कौन बना?
जवाब: हज़रत अबू बकर सिद्दीक़ रज़ियल्लाहु अन्हु।
149) हज के आमाल का किन नबियों की क़ुर्बानियों से खुसूसी तअल्लुक़ है?
जवाब: हज़रत इब्राहीम और हज़रत इसमाईल अलैहिस सलाम।
150) नबियों की तक़रीबन कुल तादाद कितनी थी?
जवाब: तक़रीबन एक लाख चैबीस हज़ार।
151) सहाबा की तक़रीबन कुल तादाद कितनी थी?
जवाब: तक़रीबन एक लाख चैबीस हज़ार।
152) क़ुरान करीम में कितने अम्बिया का तज़केरा आया है?
जवाब: 25
153) पांच अम्बिया व रुसुल के नाम बताइये?
जवाब: हज़रत मूसा, हज़रत ईसा, हज़रत इब्राहीम, हज़रत इसमाईल और हज़रत यूसुफ अलैहिमुस सलाम।
154) क़ुरान करीम में सबसे ज़्यादा किस नबी का नाम आया है?
जवाब: हज़रत मूसा अलैहिस सलाम।
155) अशहुरे हुरुम की तादाद कितनी है?
जवाब: 4 (ज़िलक़ादा, ज़िलहिलहिज्जा, मुहर्रम और रजब)।
156) जंगों की तारीख के एतेबार से सही तरतीब दीजिए, जंगे उहद, बदर, हुनैन और खंदक?
जवाब: बदर, उहद, खंदक़ और हुनैन।
157) अम्बिया के ज़माना के एतेबार से सही तरतीब दीजिए, नूह, ईसा, मूसा और इब्राहीम अलैहिमुस सलाम?
जवाब: नूह, इब्राहीम, मूसा और ईसा अलैहिमुस सलाम।
158) इन उलमा में से सबसे पहले कौन थे? (इब्ने क़य्यिम, इब्ने तैमिया, इब्ने हमबल और अबू हनीफा)
जवाब: इमाम अबू हनीफा।
159) हज़रत इमाम अबू हनीफा का क्या नाम है?
जवाब: नोमान बिन साबित।
160) उस सहाबी का नाम बताइये जिनके मौत की वजह से अर्श हिल गया था।
जवाब: हज़रत साद बिन मुआज़ रज़ियल्लाहु अन्हु।
161) उस सहाबी का नाम बताइये जिन्हें फरिश्तों ने गुस्ल दिया था?
जवाब: हज़रत हंज़ला रज़ियल्लाहु अन्हु।
162) हदीस की मशहूर किताब रियाज़ुस सालिहीन के मुअल्लिफ का नाम बताइये?
जवाब: हज़रत इमाम नववी।
163) मक्का में सबसे पहले बुलंद आवाज़ के साथ क़ुरान करीम की तिलावत करने वाले कौन हैं?
जवाब: हज़रत अब्दुल्लाह बिन मसूद रज़ियल्लाहु अन्हु।
164) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की साहबज़ादियों के नाम क्या हैं?
जवाब: हज़रत ज़ैनब, रुक़य्या, उम्मे कुलसूम और फातिमा।
165) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सबसे छोटी साहबज़ादी का नाम क्या है?
जवाब: हज़रत फातिमा रज़ियल्लाहु अन्हा।
166) हज़रत फातिमा रज़ियल्लाहु अन्हा की शादी किस के साथ हुई थी?
जवाब: हज़रत अली रज़ियल्लाहु अन्हु के साथ।
167) आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के तीन दामाद कौन कौन थे?
जवाब: हज़रत अबुल आस, हज़रत उस्मान और हज़रत अली रज़ियल्लाहु अन्हुम।
168) किस जंग में आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के दंदाने मुबारक शहीद हुए थे?
जवाब: जंगे उहद में।
169) इस्लाम की पहली अहम जंग का नाम क्या है?
जवाब: जंगे बदर।
170) नमाज़े जुमा के लिए हाज़िरी का रजिस्टर फरिश्ते किस वक़्त बंद करते हैं?
जवाब: इमाम के खुतबा के लिए मिम्बर पर पहुंचने के वक़्त।
171) नबी अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का लिबास कहां तक रहता था?
जवाब: आधी पिंडली तक।
172) नबी अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को कौन सा रंग ज़्यादा पसंद था?
जवाब: सफेद।
173) फर्ज़ नमाजों के अलावा कौन सी नमाज़ का ज़िक्र क़ुरान करीम आया है?
जवाब: नमाज़े तहज्जुद।
174) सूरह कहफ पढ़ने की कौन से दिन खास फज़ीलत अहादीस में आई है?
जवाब: जुमा के दिन।
175) दरूद शरीफ पढ़ने की कौन से दिन खास फज़ीलत अहादीस में आई है?
जवाब: जुमा के दिन।
176) कौन से दिन के नाम पर क़ुरान करीम में एक सूरह है?
जवाब: जुमा।
177) जुमा के दिन पहली अज़ान की इब्तिदा कब से हुई?
जवाब: हज़रत उस्मान रज़ियल्लाहु अन्हु के अहदे खिलाफत से।
178) किस नबी को आसमानों पर उठा लिया गया?
जवाब: हज़रत ईसा अलैहिस सलाम को।
179) मेराज का वाक़्या नींद की हालत में हुआ या जागने की हालत में?
जवाब: जागने की हालत में।
180) इंसानी तारीख का सबसे लम्बा सफर कौन सा है?
जवाब: सफर मेराज व इसरा।
181) क़यामत के दिन सबसे पहले किस चीज़ का हिसाब लिया जाएगा?
जवाब: नमाज़।
182) वह कौन सी दो नमाजें हैं जिनके खास एहतिमाम की हुज़ूर ने ताकीद फरमाई?
जवाब: फजर और असर।
183) नबी अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में अशआर कहने वाले 3 शोरा के नाम क्या हैं?
जवाब: हज़रत हस्सान बिन साबित, काब बन मालिक और हज़रत अब्दुल्लाह बिन रवाहा रज़ियल्लाहु अन्हुम।
184) जंगे बदर में मुसलमानों के लश्कर की तादाद क्या थी?
जवाब: 313
185) हदीस की चंद मशहूर किताबों के मुख्तसर नाम बतायें?
जवाब: बुखारी, मुस्लिम, तिर्मिज़ी, इब्ने माजा, नसई और अबू दाऊद।
186) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने अपनी ज़िन्दगी में सिर्फ एक शख्स की नमाज़े जनाज़ा गाईबाना पढ़ाई है, बताइये?
जवाब: मुल्क हबशा का बादशाह नज्जाशी।
187) जज़ीरए अरब से बाहर आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने सिर्फ एक मुल्क का सफर किया था नाम बताइये?
जवाब: मुल्के शाम।
188) हज़रत ईसा अलैहिस सलाम का नुज़ूल कहां होगा?
जवाब: दिमश्क़।
189) हज़रत इब्राहीम अलैहिस सलाम के दो बेटों के नाम बताइये?
जवाब: हज़रत इसमाईल और हज़रत इसहाक़ अलैहिमस सलाम ।
190) हज़रत याकूब अलैहिस सलाम के एक बेटे का नाम बताइये?
जवाब: हज़रत यूसुफ अलैहिस सलाम।
191) बनी इसराइल किस नबी की औलाद हैं?
जवाब: हज़रत याक़ूब अलैहिस सलाम।
192) हज़रत यूसुफ अलैहिस सलाम का तज़केरा तफसील के साथ क़ुरान की किस सूरह में आया है?
जवाब: सूरह यूसुफ।
193) इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना कौन सा है?
जवाब: मुहर्रमुल हराम।
194) हजर हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हु की शहादत कौन से महीने में हुई थी?
जवाब: मुहर्रमुल हराम।
195) उन शहीद का नाम बताइये जिनको हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने सय्यदुश शुहदा का लक़ब दिया?
जवाब: हज़रत हमज़ा रज़ियल्लाहु अन्हु।
196) हिजरी कैलेंडर का सिलसिला कब से शुरू हुआ?
जवाब: हज़रत उमर फारूक़ रज़ियल्लाहु अन्हु के अहदे खिलाफत से।
197) इस्लामी कैलेंडर के चार माह के नाम बताइये?
जवाब: शाबान, रमज़ान, ज़िलक़ादा और ज़िलहिज्जा।
198) सही तरतीब से लिखिए रमज़ान, शाबान, ज़िलहिज्जा और ज़िल क़ादा।
जवाब: शाबान, रमज़ान, ज़िलक़ादा और ज़िलहिज्जा।
199) बड़े गुनाहों में से छः बड़े गुनाह कौन से हैं?
जवाब: शिर्क करना, किसी को नाहक़ क़त्ल करना, सूद खाना, नमाज़ न पढ़ना, शराब पीना और झूठ बोलना।
200) क़ाफला हिजरते मोहम्मदिया कितने लोगों पर मुशतमिल था?
जवाब: 4 अफराद (हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम, हज़रत अबू बकर सिद्दीक़, हज़रत अबू बकर सिद्दीक़ के गुलाम आमिर बिन फुहैरा और अब्दुल्लाह बिन अरीक़त रास्ता दिखाने वाले।
201) हम्द किसे कहते हैं?
जवाब: वह अशआर जो अल्लाह तआला की तरीफ में लिखे गए हों।
202) नात किसे कहते हैं?
जवाब: वह अशआर जो हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की तारीफ व मंक़बत में लिखे जाते हैं।
203) उम्महातुल मोमेनीन किन को कहा जाता है?
जवाब: हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की अज़वाजे मुतहहरात को उम्महातुल मामेनीन कहा जाता है।
204) हज़रत इब्राहीम अलैहिस सलाम किस मुल्क से मुल्के शाम हिजरत फरमा गए?
जवाब मुल्के इराक़ से।
205) वह कौन सी दुआ है जिसको पढ़ने के बाद अल्लाह के हुकुम से मछली ने हज़रत यूनूस अलैहिस सलाम को अपने पेट से बाहर फेंक दिया था?
जवाब: लाइलाह इल्ला अन्त सुबहानक इन्नी कुन्तु मिनज़ ज़ालिमीन।
206) हज़रत यूसुफ अलैहिस सलाम ने किस मुल्क में हुकूमत की?
जवाब: मिस्र
207) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने मदीना हिजरत करने के बाद किसके मकान में क़याम फरमाया था?
जवाब: हज़रत अबू अय्यूब अंसारी रज़ियल्लाहु अन्हु।
208) सुन्नत एतिकाफ कब होता है?
जवाब: रमज़ान के आखरी अशरे में।
209) हिन्दुस्तान के उस मशहूर मुहद्दिस का नाम लिखिये जिसने बुखारी की अहम शरह लिखी है?
जवाब: मौलाना अनवर शाह कश्मीरी
210) मौलाना अनवर शाह कश्मीरी की शरह का नाम क्या है?
जवाब: फैज़ुल बारी।
211) असरे हाज़िर के बर्रे सगीर के किसी एक मुहद्दिस का नाम लिखिये?
जवाब: मुहद्दिस मौलाना हबीबुर रहमान आज़मी।
212) असरे हाज़िर के बर्रे सगीर के दो उलमा का लिखिये जिन्होंने जदीद मसाइल पर बहुत काम किया है?
जवाब: मुफ्ती तक़ी उसमानी और मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी।
213) असरे हाज़िर के मुआशरे की तीन अहम बुराइयां बताइये?
जवाब: सूद खाना, झुठ बोलना और रिशवत लेना।
214) दारुल उलूम देवबन्द की बुनियाद कब रखी गई?
जवाब: 1866 ईसवी।
215) मदरसा मज़ाहिरुल उलूम सहारनपुर की बुनियाद कब रखी गई?
जवाब: 1866 ईसवी।
216) नदवतुल उलमा लखनऊ की बुनियाद कब रखी गई?
जवाब: 1894 ईसवी।
217) अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बुनियाद कब रखी गई?
जवाब: 1875 ईसवी।
218) जामिया मिल्लिया इस्लामिया की बुनियाद कब रखी गई?
जवाब: 1920 ईसवी।
219) उस्मानिया यूनिवर्सिटी की बुनियाद कब रखी गई?
जवाब: 1908 ईसवी।
220) वह कौन सी पहाड़ी है जिस पर नूह अलैहिस सलाम की कशती ठहरी थी?
जवाब: जूदी पहाड़ी जो तुर्की में है।
221) उस खलीफा का नाम बताइये जिन्होंने अहादीस को जमा करने का खास एहतिमाम किया गया?
जवाब: हज़रत उमर बिन अब्दुल अज़ीज़।
222) उस तहरीक का नाम बताइये जिसमें आज़ादी के लिए रेशमी कपड़ों पर खुतूत लिखे गए?
जवाब: तहरीके रेशमी रूमाल।
223) तहरीके रेशमी रूमाल के रूहे रवां कौन थे?
जवाब: शैखुल हिन्द मौलाना महमूदुल हसन।
224) जामिया मिल्लिया इस्लामिया की बुनियाद किस ने रखी थी?
जवाब: शैखुल हिन्द मौलाना महमूदुल हसन।
225) दारुल उलूम देवबन्द के पहले तालिब इल्म का नाम क्या है?
जवाब: शैखुल हिन्द मौलाना महमूदुल हसन।
226) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की तीन मोजज़ों को बताइयें?
जवाब: क़ुरान, मेराज, शक्कुल क़मर (चांद के टुकड़े होना)।
227) हज़रत ईसा अलैहिस सलाम के तीन मोजज़ों को बताइये?
जवाब: अल्लाह के हुकुम से मुर्दों को ज़िन्दा करना, मादरज़ाद अंधों को बीनाई देना और अल्लाह के हुकुम से कोढ़ियों को अच्छा करना।
228) सबसे ज़्यादा अहादीस किस सहाबी से मरवी हैं?
जवाब: हज़रत अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अन्हु से।
229) सबसे ज़्यादा अहादीस किस सहाबिया से मरवी हैं?
जवाब: हज़रत आइशा रज़ियल्लाहु अन्हा से।
230) हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में अशआर कहने वाले मशहूर सहाबी का नाम क्या हैं?
जवाब: हज़रत हस्सान बिन साबित रज़ियल्लाहु अन्हु।
231) कौन से सहाबी को सय्यदुल क़ुर्रा कहा जाता है?
जवाब: हज़रत ओबय बिन काब रज़ियल्लाहु अन्हु।
232) क़ादसिया की जंग में मुसलमानों के सिपहसालार कौन थे?
जवाब: हज़रत साद बिन अबी वक़्क़ास रज़ियल्लाहु अन्हु।
233) दौरे नबी अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम में मदीना के इर्द गिर्द दो यहूदी क़बाइल के नाम बताइये?
जवाब: बनू क़ुरैज़ा और बनू नज़ीर।
234) हज़रत बिलाल रज़ियल्लाहु अन्हु को किस सहाबी ने खरीद कर आजाद किया था?
जवाब: हज़रत अबू बकर सिद्दीक़ रज़ियल्लाहु अन्हु।
235) नबी अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने आखिरी वसीयत में पांच अरकान में से किस रुक्न के एहतिमाम को कहा?
जवाब: नमाज़।
236) अल्लाह का वह कौन सा हुकुम है जिसके अदा न करने पर नबी अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने बच्चे की पिटाई का हुकुम दिया?
जवाब: नमाज़।
237) क़ुरान करीम की तीन अरबी ज़बान में मशहूर तफासीर के नाम बताइये?
जवाब: तफसीर इब्ने कसीर, तफसीर इब्ने जरीर तबरी और तफसीर जलालैन।
238) क़ुरान करीम की तीन उर्दू ज़बान में तफासीर के नाम बताइये?
जवाब: मआरिफुल क़ुरान, तफहीमुल क़ुरान और तदब्बरुल क़ुरान।
239) क़ुरान करीम की सबसे बड़ी सूरत में कितनी आयात हैं?
जवाब: 286 आयात हैं।
240) क़ुरान करीम की सबसे बड़ी आयत में किस मसअले को ज़िक्र किया गया है?
जवाब: क़र्ज़ की अदाएगी का वक़्त और रक़म तहरीर कर ली जाए।
241) क़ुरान में बहुत सी जगह हिजाब यानी परदा का हुकुम है, कोई एक आयत नम्बर बतायें?
जवाब: सूरह नूर 31, सूरह नूर 60 और सूरह अहज़ाब 59।
242) क़ुरान करीम की उस सूरत का नाम बताइये जिसमें ज़कात के 8 मुस्तहिक़्क़ीन का ज़िक्र है?
जवाब: सूरह तौबा आयत 60।
243) क़ुरान करीम में “अस सलातुल वुस्ता” से क्या मुराद है?
जवाब: असर की नमाज़।
244) क़ुरान की उस आयत और सूरत का नाम बताइये जिसमें वुज़ू के 4 फरायज़ बयान किए गए हैं?
जवाब: सूरह माइदा आयत 6।
245) क़ुरान की उस आयत और सूरत का नाम बताइये जिसमें अल्लाह ने क़ुरान की हिफाज़त का ज़िम्मा खुद लिया है?
जवाब: सूरह हिज्र आयत 9।
246) क़ुरान की उस सूरत का नाम बताइये जिसमें मसाइले मीरास को तफसील से ज़िक्र किया है?
जवाब: सूरह निसा।
247) क़ुरान की उस सूरत का नाम बताइये जिसमें हज को तफसील से ज़िक्र किया है?
जवाब: सूरह बक़रह।
248) क़ुरान करीम में किस हकीम की बाज़ हिकमतों को ज़िक्र किया गया है?
जवाब: हकीम लुक़्मान।
249) क़ुरान करीम की वह कौन सी आयत है जिसमें सूद न छोड़ने वालों से कहा गया है कि अल्लाह और उसके रसूल से लड़ने के लिए तैयार हो जाओ?
जवाब: सूरह बक़रह आयत 278 और 279
250) क़ुरान करीम की कौन सी आयत में दाढ़ी का ज़िक्र आया है?
जवाब: सूरह ताहा आयत 94
251) वह आयत लिखये जिसमें मुसलमानों को नबी अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर दरूद भेजने का हुकुम दिया गया है?
जवाब: इन्नल्लाह वमलाइकतुहु आखिर तक।
मुहम्मद नजीब क़ासमी (www.najeebqasmi.com)